काशीपुर। कांग्रेस जिसने संविधान का लगातार उल्लंघन किया और संविधान के शिल्पी डॉ भीम राव अंबेडकर का सदा अपमान किया जब संविधान बचाने का नारा देती है तो यह केवल हास्यास्पद ही नहीं निदनीय भी है। यह बात उत्तराखड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष व भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ- देवेन्द्र भसीन ने आज यहाँ रामनगर रोड स्थित विधायक कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि संविधान को तोड़ मरोड़ कर देश में आपातकाल लगाने वाली और एक सौ से अधिक बार निर्वाचित राज्य सरकारों को भंग करने वाली कांग्रेस ने अपने राजनीतिक हितों के लिए देश के संविधान का एक बार नहीं अनेक बार अपमान किया। और तोड़ा मरोड़ा। उन्होंने कहा कि देश के संविधान की मूल प्रति पर सिंधु घाटी सभ्यता, भगवान राम, भगवान कृष्ण, महापुरुषों व ऐतिहासिक नायकों से सम्बंधित सुंदर चित्र थे, लेकिन सनातन विरोधी नेहरू जी ने धर्म निरपेक्षता के नाम पर संविधान से ये सभी चित्र हटवा दिए। यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस ही थी जिसने शेख अब्दुल्ला के कहने पर जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा और एक देश में दो विधान, दो प्रधान व दो निशान को स्वीकार किया। यह व्यवस्था संविधान की मूल भावना के विपरीत थी। डॉ भसीन ने आगे कहा कि तत्काल प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मुकदमा हार जाने के बाद संविधान के अनुसार त्यागपत्र देने के स्थान पर संविधान को रौंद कर देश में आपातकाल लगा दिया और जबरन सत्ता में बनी रही। आपातकाल में लोकतंत्र के प्राण मौलिक अधिकारों को निलंबित कर श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपने को सत्ता पर बनाए रखा। आपातकाल में कांग्रेस ने देश को कारागार बना दिया, लोगों को प्रताड़ित किया और अनेक लोगों की जाने गई। यह कांग्रेस ही है जिसने उच्चतम न्यायालय में वरिष्ठ न्यायाधीशों की उपेक्षा कर अपनी पसंद के जूनियर जज को मुख्य न्यायाधीश बना दिया जिस पर तीन वरिष्ठ न्यायाधीशों ने त्याग पत्र दे दिया। यह कांग्रेस ही है जिसने सिखो के पवित्र धाम श्री हरमिंदर साहब पर सैन्य कार्यवाही की और जिसने श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या निर्दाेष सिखो का नर संहार कराया। उन्हें सुरक्षा देना तो दूर हत्यारों के के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं की। उन्होंने एक और उदाहरण देते हुए कहा कि इसी कांग्रेस की सरकार में जब स्व- राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे शाह बानो मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय को पलट कर तुष्टीकरण के लिए संविधान को ही संशोधित कर दिया। डॉ- भसीन ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने संविधान को तोड़ मरोड़ कर सौ से अधिक बार निर्वाचित गैर कांग्रेस राज्य सरकारों को भंग कर दिया। अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने उत्तर प्रदेश ही नहीं देश में सभी भाजपा राज्य सरकारों को भंग कर दिया। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड भी संविधान का भाग नहीं था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने वक्फ बोर्ड बनाया और धीरे-धीरे उसे इतना शक्तिशाली कर दिया गया कि वह बिना प्रमाण के किसी की संपत्ति पर दावा कर दे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत के संविधान के शिल्पी बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को हमेशा अपमानित किया। यहां तक कि जब वे चुनाव में खड़े हुए तो नेहरू जी ने पूरी ताकत लगा कर उन्हें हरवाया, यह है कांग्रेस का चरित्र। डॉ- भसीन ने कहा कि आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस जो इस देश की सभी समस्याओं की जड़ में है के कुकृत्यों जिनमें जम्मू कश्मीर में धारा 370 व 35 अ हटाना, भगवान श्री राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण, समान नागरिक संहिता, नागरिकता संशोधन अधिनियम, एक देश एक कानून, वक्फ बोर्ड संशोधन आदि शामिल हैं कर रहे हैं तो कांग्रेस परेशान है। आज देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ है। कांग्रेस देश और प्रदेशों में विकास से भी कुंठित है। उत्तराखण्ड जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार एक के बाद एक ऐतिहासिक कार्य कर रही है से भी कांग्रेस पीड़ा में है। लेकिन देश वे प्रदेश की जनता सब समझती है। उन्होंने कांग्रेस के संविधान बचाओ आंदोलन को कांग्रेस की बौलाहट बताया और कहा कि जनता कांग्रेस के किसी बहकावे में नहीं आएगी। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, गुरविंदर सिंह चंडोक, मोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।












संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263