रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में पत्रकार अनुराग गंगोला की जीत दर्ज

काशीपुर। अपना घर कॉलोनी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के संपन्न चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार अनुराग गंगोला ने धमाकेदार जीत दर्ज की। जबकि अन्य पदों में कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं होने से सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव आयोग के समक्ष पहली बार हो रहे मतदान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कुंडेश्वरी रोड स्थित अपना घर सोसाइटी काशीपुर की सबसे बड़ी रेजिडेंशियल कॉलोनी है। चुनाव समिति की देख रेख में संपन्न चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अनुराग गंगोला और जसवंत सिंह मैदान में थे। सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हुई। पहले एक घंटे में जसवंत सिंह 7 वोटों से आगे चल रहे थे। बाद में मतदान की स्थिति धीरे हो गई। करीब साढ़े ग्यारह बजे मतदान तेज होने लगा। दोपहर 1 बजे मतदान खत्म होने तक 105 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद दोनों दावेदारों की मौजूदगी में वोटों की गिनती शुरू हुई। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अनुराग गंगोला को 73 वोट मिले। जबकि जसवंत सिंह को 32 वोटों से संतोष करना पड़ा।

जैसे ही अध्यक्ष पद के लिए अनुराग गंगोला की घोषणा हुई पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। बाद में मुख्य चुनाव अधिकारी कर्नल एसएस रंगरा ने अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष के लिए अनुराग गंगोला, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सचिव योगेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा और उपसचिव के लिए हृदेश कुमार को प्रमाण पत्र दिए गए। चुनाव समिति में कर्नल एसएस रंगरा के अलावा वीरेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, राजीव कुमार, प्रोफेसर अतुल उप्रेती शामिल थे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment