काशीपुर में भारत रत्न बाबा साहब डॉ- भीमराव अंबेडकर जी का जन्मोत्सव पूरी धूमधाम से मनाया

काशीपुर। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ट्रस्ट द्वारा आज यहां मोहल्ला टांडा उज्जैन स्थित जाटव सभा में संविधान निर्माता विश्व ज्ञान प्रतीक भारत रत्न बाबा साहब डॉ- भीमराव अंबेडकर जी का जन्मोत्सव पूरी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली, भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, चौधरी समरपाल सिंह, कार्यक्रम आयोजक जोइल मसीह, पार्षद प्रिंस बाली, भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा, स्वतंत्र मिश्रा, उमेश जोशी, दूल्हा जान सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महापौर दीपक बाली ने कहा कि डॉ- भीमराव अंबेडकर जी द्वारा इस देश की जो सेवा की गई उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता और संविधान के रूप में वह हमेशा हमारे बीच है। उनके आदर्श आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि उनके योगदान से ही भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बना है। उधर, भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित भव्य और विशाल शोभा यात्रा को मुख्य बाजार से नगर निगम के मुख्य गेट पर पहुंचने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशीपुर द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में पीयूष अग्रवाल, अमित मित्तल, अनुज मल्होत्रा, आकाश गर्ग, राजकुमार यादव, राजकुमार सेठी, कैलाश प्रजापति, कविता यादव, शिवांश गोले, कपिल अग्रवाल, अनुज मल्होत्र, हर्ष कल्याणी, हिमांशु, सुमित, डॉक्टर गौरव सिंह, गौरव कुमार, शैलेंद्र गौतम आदि लोग उपस्थित थे। वही जनजीवन उत्थान समिति द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्री जगदीश प्रेरणा भवन के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें डॉक्टर अंबेडकर के समावेशी भारत के सपने के बारे में विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बोलते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा की हमारे संविधान निर्माता एवं अग्रणी राष्ट्र निर्माता में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की भूमिका से आज देश आगे बढ़ता जा रहा है ।बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें उनके आदर्शाे पर चलकर कार्य करना चाहिए। डॉ- आंबेडकर एक महान समाज सुधारक प्रखर बुद्धिजीवी कानून विद और अर्थशास्त्री भी थे उन्होंने राजनीति नैतिकता समाजशास्त्र अर्थशास्त्र कानून और धर्मशास्त्र जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक लिखा है। डॉ- आंबेडकर ने कहा था कि लोकतंत्र का स्वरूप और उद्देश्य समय के साथ बदलते रहते हैं और आधुनिक लोकतंत्र का उद्देश्य लोगों का कल्याण है। उनके बनाए गए संविधान पर विश्व के तमाम देशों ने संविधान की रचना की आज उस महामानव को याद किया जाता है जिसने भारतवर्ष के विकास की नींव रखकर जन जन तक मानवता का संदेश दिया। इस मौके पर एडवोकेट भास्कर त्यागी, सैयद आसिफ अली, रईस अहमद, देवांग मिश्रा, अमृतपाल सिंह, नवजोत सिंह, विवेक कुमार मिश्रा एडवोकेट आदि उपस्थित थे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment