उत्तराखड में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली

काशीपुर। उत्तराखड में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। अप्रैल के दूसरे हफ्रते में बढ़ते तापमान ने लोगों को काफी परेशान किया था। लेकिन, बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली है। कुमायूं के मैदानी शहरों में बरसात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को धूप की तपिश से राहत मिली। साथ ही हवा में हल्की ठंडक बनी रही। मैदानी शहरों में पिछले दो हफ्रते से गर्मी के साथ लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। दिन में धूप की तपिश और गर्म हवाएं लोगों को बीमार कर रही थी लेकिन बारिश के बाद दिन में गर्मी कम रही। धूप की चमक भी हल्की रही। शाम को भी हवा में हल्की ठंडक बन गई। रात के समय भी गर्मी का एहसाह कम रहा। हालांकि आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। इधर, शुक्रवार आधी रात में आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तराखड के कई हिस्सों में आने वाले 24 घंटे में फिर से बारिश होने की संभावना है। कुमाऊं क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 24 घंटे में नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर आदि जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार हल्द्वानी में दो साल बाद 10 अप्रैल को तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ- बिक्रम सिंह कहते हैं कि मौसम में 24 घंटे में और बदलाव होने की संभावना है। दो दिनों से बारिश और अतिवृष्टि से तापमान में गिरावट आई है। बीते सालों में बदले 10 अप्रैल को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा है। इस बार बारिश के कारण तापमान में बदलाव देखने को मिला है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment