काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज श्री अग्रवाल सभा भवन में भारतीय जनता पार्टी के 45वे स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों ने सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन बिष्ट ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस है जो हर्ष का विषय है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र की सरकार व राज्य सरकार एवं नगर निगम स्थर तक की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ध्वज भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड के कार्यालय से लेकर मंडल कार्यालय एवं हर घर भाजपा के यहां भाजपा ध्वज लगाऐ एवं भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष पर हफ्रते भर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें सरकार की नीति रीति के विषय में जन-जन तक को अवगत कराना है। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि आज पार्टी की नींव रऽी गई थी और आज भाजपा जो की प्रदेश के साथ ही आज पूरी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पीढ़ी दर पीढ़ी के कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन को समर्पित रहकर पार्टी में ऽपाया है। पार्टी के सभी उन महान लोगों को नमन करते हैं। इस मौके पर नगर निगम महापौर दीपक वाली, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पीसीयू चैयरमेन राम मेहरोत्रा, पूर्व महापौर उषा चौधरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, गुरविंदर सिंह चंडोक, मोहन बिष्ट, मुक्ता सिंह, कविता यादव, कल्पना राणा, शशांक सिंह, लवीश अरोरा, अशोक कुमार सैनी, राजेंद्र कुमार सैनी, जाकिर हुसैन, फारूक अहमद, सर्वेश शर्मा, विपिन अरोरा, बंटी अग्रवाल, रेखा सक्सेना, मनोज कौशिक, विनीत चौधरी, आर एस यादव, ईश्वर चंद्र गुप्ता, वैशाली गुप्ता, रवि प्रजापति पार्षद, मुकेश पाहवा, मुकेश चावला आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263