काशीपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा के संयुक्त सहयोग से आज काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में प्रदेश के हर दिल अजीज और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेशन कर कहां की रक्तदान महादान बहुत ही सराहनीय कार्य है हमारे एक रक्तदान करने से किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। यह कार्य अपने आप में एक पुण्य का कार्य है, जो हर मनुष्य को करना चाहिए। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने बताया कि जिस तरीके से हमारे हर दिल अजीज मुख्यमंत्री जी ने इन 3 वर्षों में जो विकास कार्य किए हैं वह किसी से छिपे नहीं है। मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच के चलते आज पूरा उत्तराखंड विकास की ओर अग्रसर है। हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश विकास की ओर बढ़ता जा रहा है । उन्होंने कहा कि जिस तरीके से माहे रमजान का पाक महीना चल रहा है इसी को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए ब्लड डोनेशन का कार्य कर रहा है। वहीं भाजपा के कद्दावर नेता प्रशांत पंडित ने कहां की प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने हर वर्ग के लिए विकास किया है और आगे भी उनकी दूरगामी सोच हर वर्ग के लिए समर्पित है। साथ ही युवा मोर्चा के मनदीप ढिल्लों ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। उनके सफलतम 3 वर्ष पूरे होने पर यहां पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।


संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263