सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

काशीपुर। बाइक का संतुलन बिगड़ने से एक युवक सड़क किनारे खड़ी प्राइवेट बस में जा घुसा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। आवास विकास कालोनी निवासी विशाल चौधरी पुत्र राजपाल सिंह बीती रात्रि साढ़े दस बजे कही से आ रहा था। आवास विकास मोड पर उसकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। बाइक सड़क किनारे खड़ी प्राइवेट बस के नीचे जा घुसी। हादसे में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।…

महापौर दीपक बाली ने भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्षों का किया स्वागत

काशीपुर। आज यहां नगर निगम कार्यालय में महापौर दीपक बाली ने भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्षों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित, आवास विकास मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल तथा कवि नगर मंडल अध्यक्षा कल्पना राणा का नगर निगम कार्यालय में महापौर दीपक बाली ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उनके यशस्वी और सफल कार्यकाल की कामना की। श्री बाली ने उम्मीद जताई कि इन तीनों ही मंडल अध्यक्षों के कार्यकाल में भाजपा और मजबूत होगी और उनके सहयोग से पार्टी को आगे…

आईएमटी कॉलेज में विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

काशीपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा पूरे भारत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है उसी परिप्रेक्ष्य में आइएमटी कॉलेज में भी साइबर अपराध, यातायात नियमों, नशा उन्मुत्ति, असंगठित मजदूर के अधिकार, अल्पसंख्यकों के अधिकार एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का संचालन विधिक सेवा प्राधिकरण उधमसिंह नगर एवं तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण काशीपुर के सहयोग से किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल जज चेतन सिंह गौतम (सचिव, तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण) ने वर्तमान समय में तेजी से पांव पसारते साइबर अपराध…